
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज हाल ही में एक प्रमुख पत्रिका के कवर पर नजर आई थीं। इसमें उनका फंकी और कूल लुक लोगों को काफी पसंद आया। अभिनेत्री द्वारा साझा किए गए इसके बीटीएसवीडियो में दिखाया गया कि एक परफेक्ट शॉट को किस तरह से हासिल किया जाता है। जैकलीन इसमें हमेशा की ही तरह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। शूट किया गया उनका यह लुक स्पोर्टी और ग्लैम का सही कॉम्बिनेशन है। बता दें कि अभिनेत्री एक फैशन आइकन रह चुकी हैं और हमेशा कुछ अलग व हटकर अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए दर्शकों के बीच मशहूर रही हैं। इस लॉकडाउन में भी जैकलीन काफी व्यस्त है। विभिन्न गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखकर वह अपने समय का भरपूर सदुपयोग कर रही हैं। मैगजीन ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि "जैकलीन फर्नांडीज के एथलेटिक अवतार को ग्लैमर के तड़के के साथ देखने के लिए हमसे जुड़े रहिए। इसे अभी देखें।"