YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

1 जुलाई से यूरोपीय देशों में पर्यटन की छूट, पर अमेरिकियों पर जारी रहेगी रोक

1 जुलाई से यूरोपीय देशों में पर्यटन की छूट, पर अमेरिकियों पर जारी रहेगी रोक

न्यूयॉर्क। अमेरिकी मीडिया ने खबर दी है कि जुलाई में ब्लॉक फिर से खुल जाएगा लेकिन यूरोपीय संघ संयुक्त राज्य अमेरिका और कुछ अन्य देशों के यात्रियों की यूरोप में आवाजाही पर रोक जारी रखेगा। इस बैन की वजह यह बताई गई है कि अमेरिका में कोरोना वायरस के प्रकोप को प्रभावी रूप से नियंत्रित नहीं किया जा सका है।  
एक अखबार के अनुसार हाल के हफ्तों में ब्रसेल्स में हुई कई दौर की बातचीत के बाद यूरोपीय संघ के वरिष्ठ राजनयिकों ने उन सुरक्षित देशों की अंतिम सूची बनाई है, जहां के यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। यह देखा जा रहा है कि दुनिया में सबसे ज्यादा कोविड-19 मामले और मौतें संयुक्त राज्य अमेरिका में दर्ज की गई हैं। अखबार के अनुसार यह लगभग नामुमकिन है कि अमरीका का नाम अंतिम सूची में शामिल किया जाएगा।
यूरोपीय संघ के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका पर्यटन का एक महत्वपूर्ण स्रोत है लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका का बहिष्कार अमरीकी प्रशासन द्वारा किए जा रहे महामारी के प्रबंधन के ऊपर एक फटकार के समान है। लॉक डाउन के महीनों बाद 27 सदस्यों ने आवाजाही पर लगी रोक को 1 जुलाई को फिर से खोलने की योजना बनाई है। दर्जनों अन्य देशों में रूस भी एक देश है जिसे यूरोपीय संघ के राजनयिकों द्वारा बहुत जोखिम भरा माना है। वे देश जिन्हें सुरक्षित सूची वाले देशों की सूची में गिना गया है, उन्हें उनकी संक्रमण दर और उनके रिपोर्टिंग डेटा की विश्वसनीयता आदि के आधार पर जांच कर निर्णय लिया गया है।
यह सूची हर दो सप्ताह में अपडेट की जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया कि सुरक्षित देशों की यह सूची अंतिम सूची नहीं है और अभी भी सदस्य देशों की सरकारों द्वारा इसे औपचारिक रूप देने की जरूरत है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यूरोपीय संघ के अधिकारी इस सूची को बदलने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं।
 

Related Posts