YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

रणवीर सिंह हुए ट्रोल तो लोगों ने जताई हैरानी

रणवीर सिंह हुए ट्रोल तो लोगों ने जताई हैरानी

बॉलीवुड के शानदार अभिनेता रणवीर सिंह का बिंदास अंदाज सभी को पसंद आता है। अपने अलग स्टाइल की वजह से उन्होंने करोड़ों फैंस बना लिए हैं। बावजूद इसके रणवीर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए हैं, जिसे सुन सभी हैरान भी हो रहे हैं। यह हकीकत है कि रणवीर सिंह अपने अभिनय के साथ ही साथ लुक्स को लेकर भी सदा चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर तो रणवीर अपने लुक्स को लेकर सुर्खियां बटोरते ही रहते हैं। ऐसे में रणवीर ने लेटेस्ट तस्वीरों को जारी किया जिसमें उनका बिंदाज अंदाज देखा जा सकता है। अलग-अलग पोज वाली ये फोटोज तेजी से वायरल हुई हैं। ब्लू और रेड कलर के सुपर कॉम्बिनेशन में रणवीर सुपर कूल नजर आए हैं। इसी बीच ऐसा कुछ हुआ है जिससे लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है। दरअसल रणवीर ने यह फोटोशूट जिस लोकेशन में किया उसकी वजह से कुछ लोग नाराज नजर आए।  रणवीर को ट्रोल करते उनके फॉलोअर्स उन्हें करंट से बचने की नसीहत देते नजर आ रहे हैं। ट्रोल करने वाले ने लिखा है कि 'रणवीर मोटर चालू करने गए और वहीं उन्होंने फोटोशूट भी करवा लिया।' बहरहाल रणबीर के लुक या अभिनय के कारण उन्हें ट्रोल नहीं किया गया है, इसलिए चिंता की बात नहीं है। 

Related Posts