YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

 पीएमएमएसवाई मत्स्य पालन और जलीय कृषि क्षेत्र में क्रांति लाएगी: मंत्री गिरिराज सिंह 

 पीएमएमएसवाई मत्स्य पालन और जलीय कृषि क्षेत्र में क्रांति लाएगी: मंत्री गिरिराज सिंह 

नई दिल्ली । केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने मत्स्यपालन और जलीय कृषि के न्यूजलेटर "मत्स्य सम्पदा" के पहले संस्करण और प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना  के संचालन संबंधी दिशा-निर्देशों (पीएमएमएसवाई) को जारी  किया। इस अवसर पर प्रताप चन्द्र सारंगी, राज्यमंत्री मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा डॉ.राजीव रंजन, सचिव, मत्स्यपालन विभाग के साथ ही मत्स्यपालन विभाग, भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी सम्मिलित हुए। न्यूज़लेटर “मत्स्य सम्पदा” मत्स्य पालन विभाग के प्रयासों का एक परिणाम है जिसके द्वारा संचार के विभिन्न साधनों के माध्यम से हितधारकों विशेष रूप से मछुआरों और मत्स्य पालकों तक पहुंचा जा सके और उन्हें मत्स्य पालन और जलीय कृषि के क्षेत्र की नवीनतम घटनाओं के संदर्भ में जानकारी प्रदान की जा सके। इसे वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही से शुरू करते हुए तिमाही आधार पर प्रकाशित किया जाएगा। 
गिरिराज सिंह, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री ने कहा कि मात्स्यिकी क्षेत्र के विकास में सरकार द्वारा की जा रही पहलों के साथ ही सरकारी एवं निजी, दोनों क्षेत्र जो अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें सूचित-प्रसारित करने के लिये इस न्यूज़लेटर को जारी करना बहुत ही सामयिक और आवश्यक है। यह न्यूज़लेटर देश भर में हितधारकों, विशेष रूप से मछुआरों, मछलीपालक किसानों, युवाओं और उद्यमियों के बीच सूचना के प्रसार के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में काम करेगा, उनकी सहायता करेगा और उनके व्यापार को सुविधाजनक बनायेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह न्यूज़लेटर संचार के लिए एक अद्भुत मंच साबित होगा।
 

Related Posts