YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

 एशियाई और अमेरिकी बाजारों में उत्साह का माहौल 

 एशियाई और अमेरिकी बाजारों में उत्साह का माहौल 

टोक्यो । एशियाई के साथ ही अमेरिकी और दुनिया भर के बाजारों में उत्साह का माहौल है। इससे एसजीएक्स  निफ्टी में चौथाई फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गयी। अमेरिकी बाजार में उत्पाद  क्षेत्र के आंकड़े अनुमान से अच्छे रहे हैं। 
वहीं इसके साथ ही एशियाई बाजारों में तेजी आई है।  एसजीएक्स  निफ्टी 75 अंक ऊपर आया है। वहीं, निक्केई करीब 0.52 फीसदी तेजी के साथ 22,236.39 के करीब नजर आ रहा है। इसके अलावा स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.6 फीसदी का उछाल आया है। ताइवान का बाजार 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 11,754.69 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि हैंगसेंग 1.52 फीसदी की तेजी के साथ 24,813.70 के स्तर पर नजर आ रहा है। कोस्पी में 0.69 फीसदी की बढ़त आई है। शंघाई कम्पोजिट भी 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 3,044.65 के स्तर पर नजर आ रहा है।  कोरोना महामारी का टीका आने की उम्मीद से बाजार में यह तेजी आई है।
 

Related Posts