YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

उबर मुंबई ऑफिस बंद करेगी, कैब सेवा रहेगी जारी

उबर मुंबई ऑफिस बंद करेगी, कैब सेवा रहेगी जारी

नई दिल्ली । ऐप आधारित कैब सेवा प्रदाता अमेरिकी कंपनी उबर ने अपनी मुंबई ऑफिस को बंद करने का फैसला किया है। हालांकि उसकी कैब सेवाएं जारी रहेंगी। कर्मचारियों को कंपनी ने घर से काम करने का निर्देश दिया है। उबर पहले ही देश में कर्मचारियों की छंटनी कर दी थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई स्थित कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों को दिसंबर तक घर से ही काम करने को कहा गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कर्मचारियों को अगले साल मुंबई में किसी अन्य कार्यालय में भेजा जाएगा या नहीं। कंपनी मुंबई में अपनी राइड्स सेवा को जारी रखेगी। बीते दिनों फूड डिलीवरी, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कंपनियां और मिड स्टेज की स्टार्टअप कंपनियों ने अपने कई ऑफिस या तो बंद कर दिए या फिर उन्हें किराए पर दे दिया। कंपनियों के अधिकारियों और रियल एस्टेट डेवलपर्स के मुताबिक कंपनियां अपने किराए में औसतन एक तिहाई की कमी करना चाह रही हैं।
 

Related Posts