YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

नेपाल में डीडी न्यूज सहित भारतीय चैनल का प्रसारण बंद

नेपाल में डीडी न्यूज सहित भारतीय चैनल का प्रसारण बंद

काठमांडू । नेपाल ने फिर एक बार भारत के खिलाफ कदम उठाया है। नक्शे में बदलाव के बाद अब नेपाल ने भारतीय चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें डीडी न्यूज से लेकर तमाम भारतीय चैनल शामिल है।
नेपाल एक बार फिर चीन के इशारों पर चलते दिखाई दे रहे है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारतीय सामचार चैनलों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले चीन ने भी पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद के समय भारतीय समाचार चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। पीएम ओली नेपाल की सत्ता में राष्ट्रवाद के सहारे बने रहना चाहते हैं। इसलिए वे कभी नक्शा विवाद तो कभी नागरिकता कानून के जरिए भारत पर निशाना साध रहे है। ओली ने हाल में ही अपनी सरकार गिराने को लेकर भारत पर साजिश करने का आरोप लगाया था। हालांकि, नेपाल में भारत के खिलाफ उनके कदमों का विरोध किया जा रहा है। नेपाल में ओली सरकार कभी भी गिर सकती है।
 

Related Posts