YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

बाढ़ के पानी का दबाव कम करने के लिए चीन ने बांध को धमाके से उड़ाया

बाढ़ के पानी का दबाव कम करने के लिए चीन ने बांध को धमाके से उड़ाया

पेइचिंग । चीन ने अनहुई प्रांत में बाढ़ के पानी का दबाव कम करने के लिए एक बांध को धमाके से उड़ा दिया है। चीन में भारी बारिश के बाद कई राज्यों में बाढ़ का कहर जारी है।
चीन के  सरकारी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार को नदी के बेसिन में बाढ़ के दबाव को कम करने के लिए यांग्त्ज़ी नदी की सहायक चूही नदी पर बने दुनिया के सबसे बड़े बांध को विस्फोटकों से उड़ा दिया गया। इस साल मूसलाधार बारिश के कारण दक्षिणी चीन के यांग्त्ज़ी सहित कई नदियों में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।
पिछले हफ्ते ही चीन ने बारिश के कारण बढ़े पानी को कम करने के लिए यांग्त्ज़ी नदी पर बने थ्री जॉर्ज डैम के 3 फ्लडगेट को खोल दिया था। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण इस डैम का जलस्तर बाढ़ के स्तर से 15 मीटर ऊपर चला गया था। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, चीन में छोटी बड़ी 433 नदियों में पानी खतरे के निशान के ऊपर है।
सरकारी मीडिया के अनुसार 4.3 लाख लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ के कारण 4.5 लाख हेक्टेयर में कृषि उत्पाद प्रभावित हुए हैं। च्यांगशी प्रांत के अलावा, हूपेई और हूनान प्रांत में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। नागरिकों की जान-माल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय सरकार ने लोगों को सुरक्षित जगह स्थानांतरित कर दिया है।  बाढ़ के कारण अब तक 140 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, चीन के च्यांगशी प्रांत के पोयांगहू झील घाटी में भारी बारिश और बाढ़ से 52.1 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें से 4 लाख लोगों को अब तक सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया है। 
 

Related Posts