YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

लीगल

 सुशांत सिंह मामले में ईडी ने 7 अगस्त को रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए तलब किया 

मुंबई । अभिनेता  सुशांत सिंह राजपूत मामले में उनकी दोस्त व एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार 7 अगस्त को मुंबई दफ्तर में बुलाया है।
इसके लिए ईडी ने सवालों की एक लंबी फेहरिस्त तैयार की है। ईडी रिया चक्रवर्ती को उसके मुम्बई में स्थिति पुराने पते और ईमेल के जरिए समन भेजेगा। प्रवर्तन निदेशालय रिया चक्रवर्ती से तीन चरणों में लंबी पूछताछ करने वाला है। इस पूछताछ में रिया के सुशांत सिंह राजपूत से व्यक्तिगत और व्यवसायिक संबंधों को लेकर गहरी पड़ताल की जाएगी।  
पहले चरण में व्यक्तिगत जानकारियां मांगी जाएंगी। पिता का नाम, स्थाई और स्थानीय पता परिवार के सदस्यों के बारे में तमाम जानकारी। दूसरे चरण में व्यवसायिक जानकारियां मांगी जाएंगी। जैसे पैन कार्ड के डिटेल, कंपनी का टिन नंबर, कंपनी का DIN नंबर, सोर्स ऑफ इनकम क्या है, आयकर रिटर्न फाइल करने की जानकारी वगैरह।  
इसके अलावा रिया से यह भी पूछा जाएगा कि वे कितनी कंपनियों में डायरेक्टर हैं। कंपनी में उनको क्या काम करना होता है और उसका कितना टर्नओवर है। रिया के कितने बैंकों में खाते हैं। किस-किस बैंक में हैं और उनमें कितनी रकम है। उसके नाम पर कुल कितनी संपत्ति है और 3 साल पहले कितनी संपत्ति थी?  क्या कोई संपत्ति या खाता विदेश में भी है? उसके भाई  का क्या व्यापार है? उसकी कंपनी के बारे में वे क्या जानती हैं? उसके परिजनों की प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी क्या है। निदेशालय रिया से उसके पासपोर्ट के डिटेल, विदेश यात्राओं के बारे में जानकारी लेगी। विदेश यात्राओं का खर्चा किसने वहन किया, यह भी पूछा जाएगा। 
तीसरे चरण में केस से जुड़ी हुई जानकारियां पूछी जाएंगी। जैसे कि वह सुशांत सिंह के संपर्क में कैसे और कब आई। क्या वह सुशांत सिंह के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी? यदि हां तो कब से और कहां-कहां रही? सुशांत सिंह के घर पर रिया के परिवार के और लोग भी रहते थे? यदि हां तो कौन-कौन हैं और कब से? क्या वह सुशांत सिंह के साथ व्यवसायिक गतिविधियों में भी जुड़ी हुई थी, यदि हां तो कैसे जुड़ी? 
रिया से पूछा जाएगा कि सुशांत के साथ उसने किस-किस सीरियल में काम किया और कितने सीरियलों में काम किया। क्या सुशांत ने उसको अपना बैंक खाता ऑपरेट करने के लिए अधिकृत किया था? यदि हां तो अधिकारपत्र की कापी। क्या उसने सुशांत से कभी कोई विल बनवाई है? क्या सुशांत ने पिछले 6 महीनों के दौरान उसको कोई गिफ्ट दिया है? इसके अलावा भी अन्य सवाल पूछे जा सकते हैं। 

Related Posts