YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

अब अक्टूबर में होगी लंदन मैराथन 

अब अक्टूबर में होगी लंदन मैराथन 

लंदन । कोरोना महामारी के कारण स्थगित हुई लंदन मैराथन का आयोजन अब चार अक्टूबर को होगा। आमतौर पर इस मैराथन का आयोजन अप्रैल में होता है। इसमें केवल शीर्ष धावक ही शामिल होंगे और वे दौड़ के दौरान आम लोगों से अलग रास्ते का उपयोग करेंगे। यह मैराथन पूर्वी लंदन में ग्रीनविच में शुरू करने की जगह सेंट जेम्स पार्क के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में होगी। यहां दर्शकों को आने की अनुमति भी नहीं रहेगी।धावकों को 42.2 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए इस पार्क का चक्कर लगाना होगा। यह दौड़ बकिंघम पैलेस के सामने पारंपरिक स्थान पर समाप्त होगी। इस मैराथन में भाग लेने वाले खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक क्वालीफिकेशन के पात्र होंगे। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन साल 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। एलियड किपचोगे और केनेनिसा बेकेले को पुरुषों की दौड़ में शामिल होने की उम्मीद है। वहीं महिलाओं के वर्ग में ब्रिगेड कोसगी शामिल होंगी। लंदन मैराथन के ‘इवेंट डायरेक्टर' ह्यूग ब्रशर ने कहा है कि इस दौड़ को सुरक्षित बनाए रखने के लिए दर्शकों का प्रबंधन, आपातकालीन सेवाओं को सुनिश्चित करने के साथ ही नये मार्ग बनाने के इंतजाम हो रहे हैं।' 
 

Related Posts