YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी, राष्ट्रपति ट्रंप सेफ

व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी, राष्ट्रपति ट्रंप सेफ

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस वार्ता के दौरान व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी होने की खबर सामने आई है। स्वयं राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने बयान में इसकी पुष्टि की है। उन्होंने यह भी कहा कि संभवत: किसी शख्स को गोली लगी है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। वहीं जानकारी के अनुसार, गोलीबारी की घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप को सीक्रेट सर्विस के कर्मचारी सुरक्षित स्थान पर ले गए। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी दी कि व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी हो रही थी। लगता है कि सब कुछ अच्छी तरह से नियंत्रण में कर लिया गया है। मैं गुप्त सेवा के कर्मचारियों को हमेशा उनकी त्वरित और बहुत प्रभावी कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। किसी को अस्पताल ले जाया गया है। लगता है कि उस शख्स को सीक्रेट सर्विस द्वारा गोली मार दी गई थी। यूएस सीक्रेट सर्विस की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि सीक्रेट सर्विस के अधिकारी के गोलीबारी की घटना में शामिल होने को लेकर जांच की जा रही है। एक शख्स और सीक्रेट सर्विस के अधिकारी दोनों को अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के दौरान किसी भी समय व्हाइट हाउस परिसर का सुरक्षा घेरा नहीं तोड़ा गया और न ही कोई अन्य प्रकार का खतरा था।
 

Related Posts