YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

40 देशों में लूनर न्यू ईयर की शुरुआत 100 करोड़ से ज्यादा लोग करेंगे यात्राएं

40 देशों में लूनर न्यू ईयर की शुरुआत 100 करोड़ से ज्यादा लोग करेंगे यात्राएं

दुनिया का सबसे बड़ा दूसरा त्यौहार चीनी न्यू ईयर लूनर शुरू हो गया है। यह त्यौहार लगभग 40 दिन तक चलता है। इसे लूनर को स्प्रिंग फेस्टिवल के नाम से भी जाना जाता है। चीन सहित दुनिया के लगभग 40 देशों में यह त्यौहार मनाया जाता है। इसमें 3 अरब से ज्यादा लोग इस त्योहार को मनाते हैं। इस त्यौहार में अधिकतर लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्राएं करते हैं। इस दौरान नौकरी और व्यवसाय के कारण अपने जन्म स्थल से दूर चले गए। लोग इस त्यौहार में अपने घरों पर जरूर पहुंचते हैं। लगभग 100 से 125 करोड़ लोग इस त्यौहार के दौरान यात्राएं करते हैं। जिसके कारण हवाई जहाज ट्रेन बस कार बाइक इत्यादि वाहन की आवाजाही और यात्रियों की संख्या बढ़ काफी बढ़ जाती है।
लूनर न्यू ईयर, चीन, हांगकांग, मकाउ, ताइवान, उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया, जापान, इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, फिलिपींस और ब्रूनेई सहित 40 देशों में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। 40 दिनों तक इस त्यौहार की रौनक सड़कों से लेकर घरों तक में निरंतर देखने को मिलती है। त्यौहार के दौरान लोग घूमने-फिरने खाने-पीने और मस्ती करने के मूड में रहते हैं। चीन का यह सबसे बड़ा त्यौहार है।

Related Posts