YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

चीन के शांडोंग में बेरूत जैसा भीषण धमाका, कई घरों की छतें उड़ी -धमाके के बाद राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया 

चीन के शांडोंग में बेरूत जैसा भीषण धमाका, कई घरों की छतें उड़ी -धमाके के बाद राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया 

पेइचिंग। चीन के शांडोंग प्रांत में बेरूत जैसा भीषण धमाका हुआ है। चीनी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यह धमाका पूर्वी चीन के शांडोंग प्रांत में एक बाजार के समीप हुआ है। इस धमाके में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। विस्‍फोट के बाद धुएं का विशाल गुबार देखा गया। विस्‍फोट से कई घरों की छत उड़ गई और घरों के शीशे टूट गए।
 चीनी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक घटनास्‍थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किसानों के सामान रखने की जगह पर धमाका हुआ था। बताया जा रहा है कि लकड़ी काटने के दौरान बिजली के तारों को नुकसान पहुंचा और आग लग गई। इससे धमाका हो गया।
इससे पहले लेबनान की राजधानी बेरूत में भीषण धमाका हुआ था। इस विस्‍फोट में अब तक 178 लोगों की मौत हो गई थी। बेरूत पोर्ट पर वेयर हाउस के अंदर 6 साल से 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट रखा हुआ था। इस अमोनियम नाइट्रेट का इस्‍तेमाल खाद बनाने में किया जाना था। इस भीषण धमाके के बाद पूरे बेरूत शहर में बर्बादी का आलम नजर आया।
विस्‍फोट इतना भीषण था कि 1.5 किमी दूर तक उसके गुबार को देखा गया था। 
 

Related Posts