
ऐक्ट्रेस नीतू सिंह फिर से फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। खबर है कि उन्होंने वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर की अपकमिंग रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म में नीतू सिंह और अनिल कपूर वरुण धवन के पैरेंट्स का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन राज मेहता कर रहे हैं। मेहता के एक करीबी ने बताया कि 'इस फिल्म की स्क्रिप्ट खुद राज मेहता और उनके पार्टनर ऋषभ शर्मा लिख रहे हैं। हालांकि इस फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं किया गया है। मगर, संभावना जताई जा रही है कि इसकी शूटिंग अक्टूबर-नवंबर में शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि आखिरी बार नीतू सिंह 2013 में फिल्म 'बेशरम' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके पति ऋषि कपूर भी उनके साथ थे। फिल्म में दोनों ने पति-पत्नी का ही किरदार निभाया था और इस फिल्म में रणबीर कपूर ने लीड रोल किया था।