
भोजपुरी फिल्म-म्यूजिक इंडस्ट्री के स्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में मशहूर जोड़ियों में से एक है। खेसारी और राघवानी का गाना 'अखियां लगेला तोहार लव के स्कूल हा’ इन दोनों यू-ट्यूबर पर छाया हुआ है। इसे यू-ट्यूब पर 2 करोड़ 19 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें कि गाना दिसंबर 2019 में रिलीज हुआ था और अभी तक इस गाने को यू-ट्यूब पर 21 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं, तो वहीं म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। वहीं, इस गाने 'अखियां लगेला तोहार लव के स्कूल हा' को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसके अलावा खेसारी लाल यादव का एक नया सॉन्ग रिलीज हुआ है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिलीज होने के बाद से खेसारी के इस गाने को अब तक 11 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी लाल यादव का ये नया गाना 'रेड लिपिस्टिक' है। इस गाने को स्पीड रिकॉर्ड भोजपुरी यू-ट्यूब चैनल ने रिलीज किया है। इस गाने को 18 अगस्त को अपलोड किया गया था। जिसे अब तक 11,387,072 बार देखा जा चुका है। 'रेड लिपिस्टिक' गाने को खेसारी लाल यादव और खुशबू तिवारी ने गाया है। इस गाने के बोल यादव राज और संगीत आर्या शर्मा ने दिए हैं। ये खेसारी लाल यादव और सुदीक्षा झा अभिनीत गाना है।