YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

 चीनी मीडिया ने भारत को दी खुलेआम धमकी, कहा- सीमा युद्ध की स्थिति में हार जाएगा भारत

 चीनी मीडिया ने भारत को दी खुलेआम धमकी, कहा- सीमा युद्ध की स्थिति में हार जाएगा भारत

 
पेइचिंग
। भारतीय क्षेत्र लद्दाख में सीमा विवाद के बीच जहां चीनी सरकार शांति का दिखावा कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ वहां की सरकारी मीडिया जंग को लेकर उकसावे वाले बयान देने से बाज नहीं आ रही। शनिवार को चीनी मीडिया ने भारत को खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि सीमा युद्ध की स्थिति में भारत के पास जीतने का कोई मौका नहीं होगा।
शनिवार को सरकारी मीडिया ने अपने संपादकीय में कहा कि हम भारतीय पक्ष को याद दिला रहे हैं कि चीन की राष्ट्रीय ताकत, जिसमें उसकी सैन्य ताकत भी शामिल है, भारत की तुलना में अधिक मजबूत है। हालांकि, चीन और भारत दोनों महान शक्तियां हैं, मगर जब युद्धक क्षमता की बात आती है, तो भारतीय पक्ष हार जाएगा। यदि युद्ध शुरू होता है, तो भारत के पास जीतने का कोई मौका नहीं होगा। चीनी मीडिया ने शांति का राग अलापते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि रक्षा मंत्रियों की बैठक दोनों देशों के नेताओं की बैठक की सर्वसम्मति पर वापस आने के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ होगी। प्रत्येक पक्ष सीमा पर तनाव को कम करने के लिए अपना उचित प्रयास करेगा। बता दें कि मॉस्को में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के लिए चीनी रक्षा मंत्री ने कई बार अनुरोध किया था। जिसके बाद भारत ने दो टूक चीन को उसके उकसावे की कार्रवाई को बंद करने की बात कही।
सरकारी अखबार ने चीन के खिलाफ भारत के एक्शन के लिए राष्ट्रवाद को जिम्मेदार ठहराया। उसने कहा कि भारतीय जनमत बहुत गहराई से और व्यापक रूप से सीमा के मुद्दों में शामिल है। भारतीय सैनिकों का स्पष्ट रूप से घरेलू राष्ट्रवाद द्वारा अपहरण कर लिया गया है। इसलिए, चीन और भारत के बीच सीमा विवाद के संयुक्त नियंत्रण के अलावा, भारत को सार्वजनिक राय और राष्ट्रवाद का प्रबंधन भी करना चाहिए। यह उनके देश और अपने लोगों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। चीनी अखबार ने अमेरिका की ओर से भारत के प्रति समर्थन जताए जाने पर भी गुस्से का इजहार किया। उसने लिखा कि नई दिल्ली के कुछ लोगों का यह भी मानना है कि अमेरिका के चीन के प्रति दमन और भारत के प्रति समर्थन ने भारत की सामरिक ताकत को बढ़ा दिया है। लेकिन उनका यह अनुमान बिलकुल गलत है।
 

Related Posts