YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

स्वरागिनी फेम हेली शाह को आखिर क्यों आया रोना

स्वरागिनी फेम हेली शाह को आखिर क्यों आया रोना

'स्वरागिनी-जोड़ें रिश्तों के सुर' की चर्चित अभिनेत्री हेली शाह स्टार भारत पर आने वाले शो ‘सूफियाना प्यार मेरा’ में राजवीर सिंह के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। अभिनेता राम गोपाल बजाज भी इसमें एक बेहद अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं। हाल ही में अपने इस शो की लॉन्चिंग के दौरान एक्टर राम गोपाल बजाज मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान राम ने हेली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा हेली हमारे इस शो में डबल रोल कर रही हैं। उनके किरदारों ने नाम सल्तनत और कायनात हैं। हेरी ने बड़ी खूबसूरती से अपना हर किरदार निभाया है। मैं उनकी मेहनत और प्रतिभा की दाद देता हूं। मुझे उनके साथ स्क्रीन शेयर करते समय घबराहट होती है। हेली सच में एक बेहतरीन अदकारा हैं। बजाज जैसे सीनियर अभिनेता के मुंह से अपनी तारीफ सुन कर हेली इतनी भावुक हो गईं कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उल्लेखनीय है कि हेली शाह 'स्वरागिनी' से पहले सीरियल ‘देवांशी’ में नजर आई थी, जिसके लिए हेली ने कई अवार्ड्स भी जीते थे। वहीं नमिश हाल ही में सीरियल ‘इक्यावन’ में नजर आए थे। आपको बाते दें कि हेली शाह अपने टीवी सीरियल से भी ज्यादा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। आए दिन हेली अक्सर अपनी शो से जुड़ी फोटोज को अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करती हैं। 
 

Related Posts