YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

पैंगोंग त्सो इलाके में भारतीय वायुसेना के विमानों ने भरी उड़ान

पैंगोंग त्सो इलाके में भारतीय वायुसेना के विमानों ने भरी उड़ान

नई दिल्ली । भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता ही जा रहा है। चीन अपनी ओछी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। हाल ही में गोलीबारी और झड़प की खबरों के बाद भारतीय वायुसेना ने पैंगोंग त्सो इलाके में उड़ान भरी। भारतीय सेना को फिंगर-3 इलाके में चीन द्वारा निर्माण किए जाने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद वायुसेना के सुखोई सहित अन्य विमानों ने क्षेत्र में उड़ान भरकर स्थिति का जायजा लिया।
गोलीबारी की घटना के बाद सीमा पर तैनात सभी भारतीय जवानों को बेहद सतर्क रखा गया है। बीते एक दिन में इस क्षेत्र में भारतीय वायुसेना और भी सतर्क हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि अपनी तैयारियां दिखाने के लिए वायुसेना की गतिविधियों में इजाफा किया गया है। इसे सेना के माइंडगेम के तौर पर भी देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। लेकिन, चीन दबाव और उकसावे की कार्रवाई कर रहा है। चीन को जवाब देने के लिए हम पूरी तरह से तैयार है। उल्लेखनीय है कि गलवान घाटी में 15 जून की रात भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसके बाद से सीमा पर लगातार गतिरोध जारी है।
 

Related Posts