YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

 कोरोना संक्रमण 45 लाख के पार, ठीक होने वालों की संख्या भी 35 लाख से अधिक, मौत का आंकड़ा भयानक

 कोरोना संक्रमण 45 लाख के पार, ठीक होने वालों की संख्या भी 35 लाख से अधिक, मौत का आंकड़ा भयानक

नई दिल्ली । गुरुवार को रात 10 बजे तक देश में कोरोनावायरस संक्रमण के करीब 90,000 मामले मिल चुके थे। इस प्रकार पीड़ितों की संख्या बढ़कर 45,51,947 हो गई है। इनमें से 76,259 मरीजों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को 1168 मरीजों की मौत हुई जो कि 1 दिन का रिकॉर्ड है।
कोरोनावायरस तेजी से महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश और दिल्ली में फैल रहा है। इनमें से कुछ राज्यों में कोरोना टेस्ट की रफ्तार बढ़ने के कारण भी नए संक्रमित मरीज मिलने की दर में तेजी आई है।
गुरुवार को महाराष्ट्र में एक बार फिर 23,446 नए संक्रमित मरीज मिले और पीड़ितों की संख्या बढ़कर 9,90,795 हो गई। इनमें से सात लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुका हैं लेकिन 28,282 की मौत हो गई है। आंध्रप्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 5 लाख से ऊपर पहुंच चुकी है। यहां पर गुरुवार को 10,175 नए मामले सामने आने के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 97,338 हो गई। इस लिहाज से आंध्रप्रदेश की स्थिति कर्नाटक से बेहतर है। क्योंकि  कर्नाटक में सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख से ऊपर है। आंध्र के मुकाबले कर्नाटक में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी अधिक है। हालांकि संक्रमण यहां पर आंध्र के मुकाबले कम लोगों को हुआ है। मृत्यु दर के मामले में सबसे बुरी स्थिति महाराष्ट्र में ही है जहां लगभग 2% मौतें हो रही हैं।
संक्रमण की दृष्टि से देखें तो गुरुवार को तमिलनाडु में 5528, कर्नाटक में 9217, उत्तर प्रदेश में 6986, दिल्ली में 4308, पश्चिम बंगाल में 3112, बिहार में 1543, तेलंगाना में 2534, ओडिशा में 3991, गुजरात में 1332, केरल में 3349, हरियाणा में 2591, मध्यप्रदेश में 2187, जम्मू कश्मीर में 1592 नए संक्रमित मरीज मिले।
छोटे राज्यों में संक्रमण का तेजी से फैलना चुनौतीपूर्ण हो चुका है। बड़े राज्यों के कुछ शहरों में कम्युनिटी ट्रांसमिशन की स्थिति दिखाई दे रही है। भारत में सबसे ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित शहर पुणे में कोरोनावायरस पीड़ितों की संख्या 2,18,502 हो गई है। दूसरे नंबर पर महानगर दिल्ली है। जहां पर पीड़ितों की संख्या 2,05,482 है। मायानगरी मुंबई तीसरे स्थान पर है, जहां पीड़ितों की संख्या 1,63,115 है। इसके बाद ठाणे का नंबर है जहां 1,50,793 कोरोनावायरस संक्रमित मरीज हैं।
इन शहरों के अलावा चेन्नई, बेंगलुरु जैसे शहरों में भी बड़ी तादाद में कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। भारत के 20 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में देश के लगभग 70% कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसे देखकर यह तो कहा जा सकता है कि कोरोना संक्रमण से देश के कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र अभी इतनी बुरी तरह प्रभावित नहीं हैं। लेकिन जैसे-जैसे देश में आवागमन बढ़ रहा है, संक्रमण अब उन क्षेत्रों में भी फैलने लगा है जहां पहले यह नियंत्रित था। इसका सबसे श्रेष्ठ उदाहरण छत्तीसगढ़ है, जहां पर रायपुर शहर में संक्रमण का फैलाव बहुत तेजी से हो रहा है और यह पुणे की भांति खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है।
इस बीच पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट पर कोरोना टीके का परीक्षण रोक दिया गया है। इस कारण इस टीके के आने में और देर होने की संभावना है।
 

Related Posts