YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

आधे समय में तय होगा मुंबई से नागपुर का सफर

आधे समय में तय होगा मुंबई से नागपुर का सफर

नई दिल्ली । महाराष्ट्र के मुंबई से नागपुर तक रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए समय की 50 प्रतिशत तक की बचत होने की संभावना है। मुंबई और नागपुर के बीच 753 किलोमीटर हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर बन जाने के बाद यह संभव होगा। यह हाई स्पीड कॉरिडोक दोनों शहरों के बीच यात्रा के समय को 11.30 घंटे से घटाकर केवल 6 घंटे कर सकता है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड मुंबई - नासिक और नागपुर के बीच एक हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर के निर्माण के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगी। वर्तमान में, मुंबई और नागपुर के बीच सबसे छोटी रेलवे दूरी 11.30 घंटे है। दुरंतो एक्सप्रेस छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रात 8.15 बजे रवाना होती है और सुबह 7.30 बजे नागपुर रेलवे स्टेशन पहुंचती है।  ट्रेनों को 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा सकता है। एक वरिष्ठ  अधिकारी ने कहा मुंबई और अहमदाबाद के बीच ट्रेन की गति 320 किमी प्रति घंटा होगी। इसी तरह से मुंबई- नागपुर कॉरिडोर 753 किलोमीटर का होगा, डीपीआर तैयार होने के बाद इसकी सही गति और समय निर्धारित किया जाएगा लेकिन हमें यात्रा समय 50 प्रतिशत तक कम करने की उम्मीद है”। डीपीआर तैयार करने के लिए, संगठन को मंगलवार को ओवरहेड, ओवरग्राउंड और भूमिगत उपयोगिताओं की पहचान करने के लिए एक सर्वेक्षण करने के लिए टेंडर मंगाया गया था। सर्वेक्षण में मुंबई-नासिक और नागपुर हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर के साथ सबस्टेशनों के लिए पावर सोर्सिंग विकल्पों की पहचान भी शामिल होगी।
 

Related Posts