YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार) अपने थ्रोबैक डांस को याद कर रहीं सान्या मल्होत्रा

(रंगसंसार) अपने थ्रोबैक डांस को याद कर रहीं सान्या मल्होत्रा

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। इस विडियो में वह नैजी के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि वह डांस करने को बहुत याद कर रही हैं। उन्होंने क्लिप के साथ कैप्शन में लिखा कि "थ्रोबैक..डांस को याद कर रही हूं।" क्लिप में वह नैजी के 'आफत वापस' पर डांस कर रही हैं। बता दें कि अभिनेत्री हाल ही में विद्या बालन अभिनीत डिजिटल रूप से रिलीज हुई फिल्म 'शकुंतला देवी' में नजर आईं। इसके अलावा वह अनुराग बसु की कॉमेडी फिल्म 'लूडो' में नजर आएंगी। इसमें अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख जैसे कलाकार भी हैं। वहीं, उनका आगामी प्रोजेक्ट 'पगलेट' है जिसमें श्रुति शर्मा, आशुतोष राणा और रघुबीर यादव भी हैं।
 

Related Posts