YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

मलाइका ने प्रियंका के गाने 'राम चाहे लीला' पर किया धमाकेदार डांस

मलाइका ने प्रियंका के गाने 'राम चाहे लीला' पर किया धमाकेदार डांस

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने अलग अंदाज और नृत्य से फिल्मी दुनिया में जबरदस्त पहचान बनाई है। मलाइका को बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस में गिना जाता है। एक्ट्रेस अपने स्टाइल के साथ-साथ अपने डांस के लिए भी खूब जानी जाती हैं। उनके एक डांस वीडियो ने तो सोशल मीडिया पर धमाल ही मचाकर रख दिया है। मलाइका का एक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा के गाने 'राम चाहे लीला' सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
मलाइका के प्रियंका चोपड़ा के गाने पर इस डांस को लेकर फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक्ट्रेस का यह वीडियो इंडियाज बेस्ट डांसर के मंच से जुड़ा है, जहां वह कंटेस्टेंट के साथ राम चाहे लीला सॉन्ग पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। मलाइका के इस वीडियो में उनके डांस स्टेप के साथ-साथ उनका अंदाज और एक्सप्रेशन भी देखने लायक है। इससे इतर मलाइका का लुक भी ब्लैक ड्रेस में काफी जबरदस्त लग रहा है। उनका डांस देख टैरेंस लेविस भी उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं।
बता दें कि हाल ही में मलाइका अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। हालांकि, उनकी तबीयत ठीक है। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए दी है। मलाइका ने बताया कि वह डॉक्टर के निर्देशानुसार घर पर ही क्वारंटीन हैं और सभी निर्देशों का पालन कर रही हैं। इसके साथ ही मलाइका ने पोस्ट में फैंस से भी सुरक्षित रहने का आग्रह किया है। मलाइका से पहले एक्टर अर्जुन कपूर भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे।
 

Related Posts