YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

 यूपी कांग्रेस के ब्राह्मण चेहरों को मिली पार्टी की राष्ट्रीय राजनीति में जगह

 यूपी कांग्रेस के ब्राह्मण चेहरों को मिली पार्टी की राष्ट्रीय राजनीति में जगह

नई दिल्ली । यूपी की सियासत में ब्राह्मणों के नाम पर हो रही राजनीति के बीच कांग्रेस ने यूपी के ब्राह्मण चेहरों का कद बढ़ा दिया है। राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में हुए बदलाव में लम्बे समय बाद प्रदेश के सात नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर शामिल किया है और इनमें चार ब्राह्मण नेता शामिल हैं।  वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, राजीव शुक्ला, जितिन प्रसाद, राजेश मिश्र के अलावा पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह और विवेक बंसल को जगह दी गई है। संगठन की फेरबदल में महासचिव प्रियंका गांधी को यूपी का प्रभार फिर से दिया गया है। राजेश मिश्र को केन्द्रीय चुनाव समिति में जगह दी गई है। इससे पहले 2012 में राम नरेश यादव इसके सदस्य थे। लंबे समय बाद यूपी के किसी नेता को इस समिति में जगह मिली है। वहीं पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद को पश्चिमी बंगाल और अंडमान निकोबार का प्रभारी बना कर उनका कद बढ़ाया गया है। पश्चिमी बंगाल में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पिछले वर्ष से ब्राह्मणों को कांग्रेस के पाले में करने के लिए जितिन प्रसाद ने ब्राह्मण चेतना यात्रा की शुरुआत की थी। इसके बाद से वह चर्चा में बने रहे। अब कांग्रेस ने उन्हें प्रभारी बना कर उनके कद को बढ़ा दिया है। वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और अलीगढ़ के विवेक बंसल को भी कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इसके अलावा राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया और पूर्व मंत्री आरपीएन सिंह पहले की तरह छत्तीसगढ़ और झारखण्ड के प्रभारी बने रहेंगे। पुनिया और आरपीएन के नेतृत्व में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ और झारखण्ड का चुनाव लड़ा था। राजीव शुक्ला को हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस लगातार अपने संगठन में बदलाव कर रही है और यूपी में विधानसभा चुनाव व पंचायत चुनाव के मद्देनजर नई कमेटियों का गठन कर रही है। इसके साथ ही यूपी कांग्रेस कमेटी में कई नए नामों को शामिल किया गया है।   
 

Related Posts