YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज के लिए अमेरिका रवाना

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज के लिए अमेरिका रवाना

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मेडिकल टेस्ट के लिए विदेश रवाना हुईं और उनके साथ राहुल गांधी भी गए हैं। पार्टी महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी दी। सुरजेवाला ने ट्वीट किया कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए  विदेश गई हैं। यह चिकित्सा जांच महामारी के कारण टल गई थी। उनके साथ राहुल गांधी भी गए हैं। उन्होंने कहा इस मौके पर हम उनकी अच्छी कामना के लिए धन्यवाद देते हैं। विदेश जाने से पहले सोनिया गांधी ने संगठन में व्यापक बदलाव को मंजूरी दी। इससे पहले, सोनिया गांधी 30 अगस्त को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुई थी। सर गंगा राम अस्पताल प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डी.एस. राणा ने हेल्थ संबंध में जानकारी देते हुए बताया था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जिन्हें 30 जुलाई की शाम 7 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, 2 सितंबर को दोपहर 1 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डिस्चार्ज किए जाते समय उनकी हालत स्थिर थी। उन्हें नियमित टेस्ट और जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए गुलाम नबी आजाद समेत चार वरिष्ठ नेताओं को महासचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया और पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति सीडब्ल्यूसी का भी पुनर्गठन किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, आजाद, मोतीलाल वोरा, अंबिका सोनी और मल्लिकार्जुन खड़गे को महासचिव पद से मुक्त किया गया है। सोनिया गांधी को संगठनात्मक बदलाव के लिए पत्र लिखने वाले 23 नेताओं में शामिल आजाद को महासचिव पद से हटाने के साथ ही सीडब्ल्यूसी में स्थान दिया गया है। पार्टी ने पत्र विवाद की पृष्भूमि में 24 अगस्त को हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में बनी सहमति के मुताबिक छह सदस्यीय एक विशेष समिति का गठन किया है। यह समिति पार्टी के संगठन एवं कामकाज से जुड़े मामलों में सोनिया गांधी का सहयोग करेगी। इस विशेष समिति में एके एंटनी, अहमद पटेल, अंबिका सोनी, केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक और रणदीप सिंह सुरजेवाला शामिल हैं। सुरजेवाला और तारिक अनवर को पार्टी ने महासचिव नियुक्त किया है। सोनिया गांधी ने पार्टी मामलों में अपनी मदद के लिए विशेष समिति गठित की जिसमें ए के एंटनी, अहमद पटेल और अंबिका सोनी शामिल हैं।

Related Posts