YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

योशिहिदे सुगा जापान के नए प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई

योशिहिदे सुगा जापान के नए प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई

टोक्यो/नई दिल्ली । योशिहिदे सुगा जापान के नए प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए हैं। वे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे शिंजो आबे का स्थान लेंगे। आबे ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए गत माह पद छोडऩे की घोषणा कर दी थी। उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है। सुगा को सोमवार को जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का नया नेता चुना था। वह आबे के काफी करीबी रहे हैं। आबे के उत्तराधिकारी को चुनने के लिए हुए आंतरिक मतदान में सुगा को 377 वोट मिले और अन्य दो दावेदारों को 157 वोट हासिल हुए थे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनियुक्त प्रधानमंत्री सुगा को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि जापान का प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर सुगा को दिल से शुभकामनाएं। मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों नेता संयुक्त रूप से दोनों देशों के बीच 'विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारीÓ को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने जापानी में भी ट्वीट कर सुगा को शुभकामनाएं दी।
 

Related Posts