YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

 फिर चला सपना चौधरी का जादू, डांस ने मचाया धमाल -अभी तक 56 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है वीडियो 

 फिर चला सपना चौधरी का जादू, डांस ने मचाया धमाल -अभी तक 56 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है वीडियो 

मुंबई। भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी  फिल्मों में धमाल मचाने वाली सपना चौधरी का फिर से एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। सपना चौधरी को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो सुपरहिट हरियाणवी सॉन्ग पर धमाकेदार डांस कर रही हैं। उनके डांस को देखने भारी संख्या में लोग जुटे हुए हैं। सपना चौधरी के इस डांस वीडियो को त्रिमूर्ति कैसेट्स के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को अभी तक 56 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह क्रम लगातार जारी है। सपना चौधरी के डांस वीडियो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
देसी क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। उन्होंने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारों के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थी। सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी। उसके बाद उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इतनी ही नहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी उन्होंने अपने डांस का जलवा बिखेरा है। 
 

Related Posts