YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

 दरबार के घर की बहू होंगी गौहर खान, जल्द बनेंगी जैद दरबार की दुल्हनिया -खबर पर जैद के पापा यानी इस्माइल दरबार ने मुहर लगाई, दिया आशीर्वाद 

 दरबार के घर की बहू होंगी गौहर खान, जल्द बनेंगी जैद दरबार की दुल्हनिया -खबर पर जैद के पापा यानी इस्माइल दरबार ने मुहर लगाई, दिया आशीर्वाद 

मुंबई  टीवी जगत के सबसे फेमस रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 7 की विनर रहीं मॉडल और एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस इन दिनों म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे और फेमस टिकटॉकर जैद दरबार को डेट कर रही हैं। इस खबर पर जैद के पापा यानी इस्माइल दरबार ने मुहर लगा दी है। एक इंटरव्यू में ये पूछे जाने पर कि क्या जैद वास्तव में गौहर के साथ रिश्ते में हैं? उन्होंने हां में जबाव देते हुए बताया कि कैसे उनके बेटे जैद दरबार ने स्टेप मॉम यानी इस्माइल की दूसरी पत्नी आयशा को एक फोन कॉल में गौहर खान और अपने बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वो फोन पर गौहर की काफी तारीफ कर रहा था।  इस्माइल दरबार ने यह भी कहा कि उनके बच्चों के साथ उनका रिश्ता एक सामान्य पिता की तरह है और वह समझ गए कि जैद उन्हें सीधे उनकी लवलाइफ के बारे में नहीं बता सकता। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह गौहर के साथ डेटिंग करने के जैद के फैसले का स्वागत करते हैं और उन्होंने अपना आशीर्वाद भी दिया। इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि जैद 29 साल का है और वह जानता है कि वह क्या कर रहा है। आयशा ने भी उससे यही कहा। उसने जैद से कहा कि अगर वह खुश हैं तो हम भी खुश हैं। गौहर और जैद ने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिश‍ियल नहीं किया है, लेक‍िन दोनों के इंस्टाग्राम पोस्ट्स इस बात को नकारते भी नहीं हैं। दोनों की तस्वीरों में उनकी नजदीकियां देखी जा सकती है। दोनों रिश्ते को आगे बढ़ाने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखा रहे। जैद, गौहर से उम्र में 11 साल छोटे हैं। 
 

Related Posts