YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार) ड्रग्स सेवन के आरोप में किशोर अमन गिरफ्तार

(रंगसंसार) ड्रग्स सेवन के आरोप में किशोर अमन गिरफ्तार

(रंगसंसार) ड्रग्स सेवन के आरोप में किशोर अमन गिरफ्तार
डांसर-अभिनेता किशोर अमन शेट्ठी को ड्रग्स का सेवन और पैडलिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मंगलुरू सिटी पुलिस ने यह जानकारी दी। शेट्टी के अलावा, पुलिस ने अकील नौशील (28) को भी कथित रूप से सिंथेटिक ड्रग एमडीएमए रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सिटी पुलिस कमिश्नर विकास कुमार विकास ने कहा कि "सीसीबी पुलिस ने आरोपी(शेट्ठी और अकील) को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने मुंबई से ड्रग्स खरीदा था और मंगलुरू में बेच रहे थे।" पुलिस ने उनके पास से एमडीएमए, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दोनों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 
 

Related Posts