YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आर्टिकल

राशिफल 

राशिफल 

शुभ संवत 2077, शाके 1942, सौम्य गोष्ठ, प्रथम आश्वनि शुक्लपक्ष, शरद ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय, पूर्व तिथि, दसवीं, शनिवासरे, उ.षा.नक्षत्रे, अतिगंड योगे, तैतिल करणे, मकर की चंद्रमा, सर्वार्थ सिद्ध योग, मघायाम सिंह रवि, दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ होगी।
आज जन्म लिए बालक का फल........
आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, धनी-मानी, खेती में पटु तथा उत्तम भोगी, लेखक-कवि, सामाजिक मिलनसार होगा।
मेष :- अच्छे कार्य का सानिध्य प्राप्त होगा, जमीन-जायजाद का लाभ मिले, रुके कार्य बन जायेंगे।
वृष :- आर्थिक स्थिति साधारण होगी, आकस्मिक हानि व खेदग्रस्त रहना पड़ेगा।
मिथुन :- पारिवारिक सुख तथा आनंद की प्राप्ति होगी, धार्मिक दान-पुण्य में प्रवृत्ति अवश्य रहेगी।
कर्क :- देश में सम्मान बढ़ेगा, इच्छित कार्य की पूर्ति होगी, राजनेता का संयोग मिले जिससे बड़े कार्य बन जायेंगे।
सिंह :- मानसिक-कष्ट, शत्रु-बाधाओं में आलस्य-प्रमाद की स्थिति अवश्य ही बनेगी, ध्यान रखें।
कन्या :- शारीरिक-कष्टों से छुटकारा, पदप्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा किन्तु मानसिक अवरोध होगा।
तुला :- परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता, दूर की यात्रा सफलता पूर्ण रहेगी, उद्योग-धन्धों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक :- यश-प्रतिष्ठा में सुधार, व्यक्ति में निखार तथा उद्योग-धन्धों में सफलता मिलेगी।
धनु :- समस्याओं का समाधान, आर्थिक स्थिति में उच्च पद का योग अवश्य ही होगा।
मकर :- मानसिक-कष्ट, पारिवारिक अनबन, व्यर्थ खर्च से सावधान तथा स्वभाव लाभ अवश्य होगा।
कुम्भ :- पत्नी से सम्बंध ठीक नहीं होंगे, धन्धे में आय बढ़ेगी, कार्य की चिन्ता होगी।
मीन :- स्थिति में कुछ सुधार तथा स्वास्थ्य की खराबी होगी, व्यय अधिक होगा, ध्यान रखें।
 

Related Posts