YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

फोटोग्राफर्स पर क्यों भड़के अर्जुन

फोटोग्राफर्स पर क्यों भड़के अर्जुन

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर यूं तो सदा कूल और बहुत ही सुलझे हुए एटीटि्यूट के साथ नजर आते हैं, लेकिन हाल ही में वो फोटोग्राफर्स पर भड़ गए। इसकी वजह जानकर लोग कहने लग गए हैं कि अब अर्जुन के सिर पर भी इश्क का भूत सवार है, इसलिए वो इस तरह का बर्ताव कर रहे हैं। दरअसल अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की जोड़ी इन दिनों सुर्ख‍ियां बटोर रही है। इस जोड़ी को जगह-जगह स्पॉट किया जाता है और फिर कहानियां सामने आने लग जाती हैं। कुछ ने तो इनकी शादी तक की अफवाह उडा दी थी, जिसका इन्हें खंडन भी करना पड़ गया था। बहरहाल कयासों से अलग बताया जाता है कि सदा कूल माइंड रहने वाले अर्जुन कपूर को तब फोटोग्राफर्स पर गुस्सा आ गया जबकि वो मलाइका अरोड़ा का रास्ता रोक कर खड़े हो गए थे। यह देख तमाम कैमरामैनों को अर्जुन कपूर ने जबरदस्त डांट पिलाई। वैसे इस बात की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि ऐसे कम ही मौके देखने को मिले हैं जबकि अर्जुन इस कदर भड़के हों। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि मलाइका और अर्जुन डिनर करने पहुंचते हैं, तभी कुछ कैमरामैन उनकी तस्वीरें लेने पहुंच जाते हैं और अनजाने में ही वो मलाइका का रास्ता रोककर खड़े हो जाते हैं। यह अर्जुन को अच्छा नहीं लगता और वो उन पर भड़क जाते हैं। इस तरह से अब इस वीडियो के जरिए मलाइका और अर्जुन के रिश्तों की भी बात की जा रही है। जहां तक फिल्मों की बात है तो अर्जुन बहुत जल्द फिल्म पानीपत में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया है। इस फिल्म में अर्जुन के साथ ही संजय दत्त और कृति भी लीड रोल करती नजर आएंगी। फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। 
 

Related Posts