
शुभ संवत 2077, शाके 1942, सौम्य गोष्ठ, द्वितीय आश्वनि कृष्णपक्ष, शरद ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय, पूर्व तिथि, तीज, सोमवासरे, भरणी नाम नक्षत्रे, क्रज योगे, विवकरणे, मेष की चंद्रमा, भद्रा सुबह 7/23 श्री गणेश चौथ क्रत चंद्रोदय 8/23 व्यापार मुहूर्त पूर्व दिशा की यात्रा शुभ होगी।
आज जन्म लिए बालक का फल........
आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, उत्तम वृत्ति वाला, योगी-भोगी, प्रकृति प्रदत्त, शिक्षक, लेक्चरार, प्रोफेसर, प्रिन्सपल, उत्तम प्रकृति वाला, व्यापारी तथा नेता-विधायक, राजमंत्री होगा।
मेष :- इष्ट मित्र सुखवर्धक हो, भाग्य का सितारा प्रबल हो, बिगड़े कार्य अवश्य बन ही जायेंगे।
वृष :- मनोवृत्ति संवेदनशील बने, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, कार्य पर ध्यान अवश्य रखें।
मिथुन :- आशानुकूल सफलता का हर्ष, व्यवसायिक क्षमता में वृद्धि, बिगड़े कार्य अवश्य बन जायेंगे।
कर्क :- मन अशांत व तनावपूर्ण रहे, मानसिक बेचैनी तथा व्यर्थ धन का व्यय होगा, कार्य रुकेगा।
सिंह :- क्लेश व अशांति, उपद्रव, मानसिक बेचैनी, कार्य रुकेंगे, व्यय अवश्य होगा।
कन्या :- किसी के शुभ कार्य में समय बीते, आशानुकू सफलता का हर्ष, रुके कार्य बनेंगे।
तुला :- स्थिति पर नियंत्रण रखें, कार्य-व्यवसाय क्षमता में वृद्धि होगी, रुके कार्य बनेंगे।
वृश्चिक :- तनाव-क्लेश, अशांति, अर्थलाभ, कार्य-सिद्धी एवं कार्य-प्रयोजन से सुख अवश्य होगा।
धनु :- कुटुम्ब में सुख-ऐश्वर्य, कार्ययोजना फलीभूत अवश्य होगी, सफलता के साधन जुटायें।
मकर :- मानसिक विभ्रम, उद्विघ्नता, धन का व्यय, रुके कार्य बने, कार्य कष्ट अवश्य होगा।
कुम्भ :- आशानुकूल सफलता का हर्ष, बिगड़े कार्य बनेंगे, परिवार में सुख-शांति का ध्यान रखें।
मीन :- अधिकारियों के मेल-मिलाप से लाभ अवश्य होगा, स्त्री वर्ग से प्रसन्नता रहेगी।