YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

अमेरिका की लुईस ग्लूक को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

अमेरिका की लुईस ग्लूक को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

स्टॉकहोम । स्वीडिश अकादमी ने वर्ष 2020 के साहित्य के नोबेल अवार्ड की घोषणा गुरुवार को कर दी। इस बार साहित्य का नोबेल अवार्ड अमेरिका की कवयित्री लुईस ग्लूक को दिया गया है। अकादमी ने घोषणा करते हुए कहा कि लुईस को उनकी बेमिसाल काव्यात्मक आवाज के लिए यह सम्मान दिया गया है, जो खूबसूरती के साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाता है।
अकादमी ने कहा कि उनकी कविताएं प्राय: बाल्यावस्था, पारिवारिक जीवन, माता-पिता और भाई-बहनों के साथ घनिष्ठ संबंधों पर केंद्रित रही हैं। 2006 में आया उनका संग्रह एवर्नो एक शानदार संग्रह है। येल यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर लुईस का जन्म 1943 में न्यूयॉर्क में हुआ था। नोबेल पुरस्कार के तहत स्वर्ण पदक और एक करोड़ स्वीडिश क्रोनर (लगभग 8.20 करोड़ रुपए) की राशि दी जाती है। साल 2019 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार आस्ट्रियाई मूल के लेखक पीटर हैंडका को दिया गया था। वर्ष 1901 से शुरू हुए नोबेल पुरस्कार के 119 साल के इतिहास में दो बार 1943 में द्वितीय विश्व युद्ध के समय और 2018 में इस स्वीडिश एकेडमी की ज्यूरी मेंबर कटरीना के पति और फ्रांसीसी फोटोग्राफर जेन क्लोड अरनॉल्टपर यौन शोषण के आरोप लगने के कारण साहित्य का नोबेल पुरस्कार स्थगित किया गया था।
 

Related Posts