YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट और खुश हो रहे अर्जुन रामपाल

गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट और खुश हो रहे अर्जुन रामपाल

क्या आप सोच भी सकते हैं कि आपकी गर्लफ्रेंड आपको बताए कि वह प्रेग्नेंट है और आप इस बात को लेकर इस कदर खुश हो जाएं कि जमानेभर को यह बतलाते फिरें कि वह तो प्रेग्नेंट है। जी हॉं बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल तो इन दिनों ऐसा ही कुछ करते देखे जा रहे हैं। दरअसल अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स
ने बताया है कि वो प्रेग्नेंट हैं। खास बात यह है कि अर्जुन रामपाल और उनकी साउथ अफ्रीकन मॉडल ऐक्ट्रेस गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप की जानकारी आधिकारिक तौर पर दी थी। इसके बाद उन्होंने फैंस को खुशखबरी भी दे दी। अब अर्जुन रामपाल खुद भी अपने इंस्टाग्राम पर अनाउंस कर रहे हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने साथ गैब्रिएला का एक खूबसूरत फोटो भी पोस्ट कर दिया है। इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि उनकी गर्लफ्रेंड अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इस जानकारी के बाद फिल्मी दुनिया के अनेक कलाकारों ने उन्हें जहां मुबारकबाद दी है तो वहीं कुछ ने दबी जुबान में यह भी कहना शुरु कर दिया कि इसमें क्या कुछ खास हो गया, जो इस तरह का शोर मचाया जा रहा है। सामान्य लोगों के लिए जरुर यह खास है कि एक बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड के प्रेग्नेंट होने पर इतना शोर मचा रहा है। यहां आपको बतला दें कि अर्जुन रामपाल ने पत्नी मेहर जेसिया से पिछले साल ही तलाक लेने की घोषणा की थी और अब इस तरह की खबरें आना अपने आप में आश्चर्य की बात है। मेहर के साथ अर्जुन का रिश्ता करीब 20 रहा, जिनसे दो बेटियां सोलह वर्षी माहिका और तेरह वर्षीय मायरा हैं। ऐसे में गर्लफ्रेंड के प्रेग्नेंट की खुशी सवाल तो खड़े करती ही है। 
 

Related Posts