YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

ऋतिक का यूं हुआ नाम 'रोशन'

ऋतिक का यूं हुआ नाम 'रोशन'

इसमें शक नहीं कि बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के दुनिया में लाखों चाहने वाले हैं, लेकिन अब इसके सबूत भी मिलने लग गए हैं। दरअसल पिछले दिनों ऋतिक को दुनिया का सबसे हैंडसम पुरुष करार दिया गया और अब एक और धमाका उन्होंने कर दिया है। जी हॉं यहा ऋतिक के नाम रोशन करने को लेकर ही बात हो रही है। दरअसल सपनों की नगरी और जादुई पर्दे से परे ऋतिक ने इस बार अपना नाम बराक ओबामा और फ्रैंक ओसन जैसी महान हस्तियों की सूची में शुमार करवाने जैसा काम कर दिखाया है। अपनी एक्टिंग और फिटनेस के लिए चर्चा में रहने वाले हैंडसम ऋतिक रोशन ने अक्सर अपने संघर्षों के बारे में खुलकर चर्चा की है और अब अभिनेता के सफरनामे ने अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक 'बेन ब्रूक्स' में जगह बनाकर एक तरह से खुद का नाम रोशन कर दिया है। यहां आपको बतला दें कि पुस्तक बेन ब्रूक्स 'उन लड़कों की कहानियां जो अलग होने की हिम्मत रखते हैं' नाम से प्रकाशित हुई है। इसमें बीथोवेन, बराक ओबामा, फ्रैंक ओसन जैसी महान हस्तियों के बीच ऋतिक के संघर्षों को भी जगह दी गई है। इस पर ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम पर आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि 'काश मैं गुजरे जमाने में वापस जा पाता और 11 साल के ऋतिक को आज के इस दिन को दिखा पाता। संभवत: अब तक मुझे मिली यह सबसे बड़ी पहचान है। इसके लिए बहुत बहुत शुक्रिया..।' इस पुस्तक में  ऋतिक के बचपन के संघर्ष को बतलाया गया है। कमियां और खामियां भी किसी के जीवन को यूं उंचाइयां दे सकती हैं ऋतिक इसका उदाहरण बनते हैं और किशोंरों व युवाओं को प्रेरणा देते प्रतीत होते हैं। वाकई यह काम तो ऋतिक ही कर सकते थे, इसके लिए भी उनकी तारीफ की जानी चाहिए। 
 

Related Posts