YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

 देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 8 लाख से नीचे, रिकवरी रेट बढ़ा

 देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 8 लाख से नीचे, रिकवरी रेट बढ़ा

नई दिल्ली । देश में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। शनिवार को 55,881 नए संक्रमित मिले जिसके मुकाबले 65,471 ठीक हुए। इस प्रकार देश में अब 7 लाख 84 हजार 454 सक्रिय मरीज हैं। इस लिहाज से भारत दुनिया के सबसे संक्रमित देश अमेरिका से बहुत पीछे है। जहां पर 46 लाख 32 हजार 612 संक्रमित मरीज हैं। भारत में अब तक  कोरोना से 74 लाख 86 हजार 714  लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि अमेरिका में 80 लाख 48 हजार 724 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और  2,18,573 मरीजों की मौत हो चुकी है। मौत के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर है। यहां अब तक  1,13,779 लोगों की मौत हुई है। ब्राजील संक्रमण के मामले में तीसरे स्थान पर है। लेकिन वहां 1,53,214 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना संक्रमण से 65 लाख 87 हजार 287 लोग ठीक हो चुके हैं। यह संख्या दुनिया में सर्वाधिक है। इस प्रकार अधिक संक्रमण वाले बड़े देशों में भारत में सबसे अच्छा रिकवरी रेट है।
महाराष्ट्र कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार शीर्ष पर बना हुआ है। यहां 15 लाख 86 हजार 321 मरीज मिल चुके हैं। शनिवार को 10,259 नए मरीज मिले और 14,238 मरीज कोरोना से ठीक हुए। महाराष्ट्र में इस बीमारी से 41,752 मरीजों की मौत हो चुकी है। केरल में भी लगातार बड़ी संख्या में नए मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को केरल में 9016 नए मरीज मिले और पीड़ितों की संख्या 3,34,229 हो गई। सक्रिय मरीजों के मामले में केरल महाराष्ट्र और कर्नाटक के बाद तीसरे नंबर पर है। कुछ राज्यों में बड़ी संख्या में मरीजों का मिलना जारी है। शनिवार को आंध्रप्रदेश में 3676, कर्नाटक में 7184, तमिलनाडु में 4295, उत्तरप्रदेश में 2725, दिल्ली में 3259, पश्चिम बंगाल में 3865, ओडिशा में 2196, तेलंगाना में 1451, बिहार में 1173, राजस्थान में 1992, मध्यप्रदेश में 1222, गुजरात में 1161, हरियाणा में 1148 नए संक्रमित मरीज मिले।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि देश में कोरोना का म्यूटेशन इतना अधिक नहीं है कि कोरोनावायरस के ट्रायल पर कोई अंतर पड़े। देश को अगले वर्ष के प्रारंभ में कोरोनावायरस का टीका मिल सकता है। ठंड के दिनों में संक्रमण अधिक फैलने की आशंका व्यक्त की जा रही है। अनेक राज्यों ने इस स्थिति से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
 

Related Posts