
शुभ संवत 2077, शाके 1942, सौम्य गोष्ठ, द्वितीय आश्वनि शुक्लपक्ष, शरदऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय, पूर्व तिथि, गुरुवासरे, अतिगंड योगे, तैतिलकरणे, धनु की चंद्रमा, समाप्त 7/16 औषधि सेवन, धान्य छेदन व्यापार मुर्हूत, पूर्व दिशा
की यात्रा शुभ होगी।
आज जन्म लिए बालक का फल........
आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, कम्प्यूटर इंजीनियर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, बैंक कर्मचारी, लेखापाल, लिपिक, कैशियर तथा मैनेजर होगा।
मेष :- आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, व्यवसायिक समृद्धि के साधन बनेंगे, ध्यान रखें।
वृष :- इष्ट मित्र वर्ग से हर्ष-उल्लास होगा, कार्य-व्यवसाय गति उत्तम बनी रहेगी, समय का ध्यान रखें।
मिथुन :- सफलता के साधन हाथ से निकल जायेंगे, मित्रों से असंतोष होगा, अधिकारी असमर्थ होंगे।
कर्क :- कार्ययोजना फलीभूत होगी, सफलता के साधन जुटायें, रुके कार्य अवश्य ही बनेंगे।
सिंह :- दैनिक कार्यगति अनुकूल, प्रभुत्व वृद्धि, किसी रुके कार्य के बनने से हर्ष अवश्य ही होगा।
कन्या :- मान-प्रतिष्ठा, प्रभुत्व वृद्धि, कार्यकुशलता से बिगड़े कार्य बनेंगे, अधीर न होवें।
तुला :- योजना फलीभूत हो तथा मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, रुके कार्य बने, कार्य-व्यवसाय बढ़ेगा।
वृश्चिक :- स्थिति अनुकूल नहीं, विशेष कार्य स्थिगित रखें, हानि होने की विशेष संभावना है।
धनु :- कार्य-विफल हो, दूसरों के कार्य में धन व समय की हानि होगी, कार्य-व्यवसाय का ध्यान रखें।
मकर :- अधिकारियों के मेल-मिलाप से लाभ अवश्य होगा, समय का लाभ अवश्य लें।
कुम्भ :- परिश्रम करने पर भी सफलता न मिले तथा अनेक प्रकार की असुविधा बनेगी।
मीन :- दैनिक कार्यगति अनुकूल, प्रभुत्व वृद्धि, किसी रुके कार्य के बनने का हर्ष होगा।