YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

 कंगना के साथ फ्लाइट में व्यवहार को लेकर 9 पत्रकारों पर इंडिगो ने लगाया यात्रा प्रतिबंध

 कंगना के साथ फ्लाइट में व्यवहार को लेकर 9 पत्रकारों पर इंडिगो ने लगाया यात्रा प्रतिबंध

नई दिल्‍ली । बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना के बीच चल रही सियासी जंग के दौरान लॉकडाउन के बाद कंगना हिमाचल में अपने घर से मुंबई गई थीं। इस दौरान कंगना रनौत ने चंडीगढ़ से मुंबई की फ्लाइट ली थी। इंडिगो  की इस फ्लाइट में उन्‍हें कवर करने के लिए कई मीडियाकर्मी भी बैठे थे। अब इंडिगो ने इस फ्लाइट में सवार 9 मीडियाकर्मियों पर 15 दिन यात्रा का प्रतिबंध लगा दिया है। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से ऐसा कदम उठाने के पीछे इन मीडियाकर्मियों को फ्लाइट में खराब बर्ताव बताया जा रहा है। इंडिगो के अनुसार इन लोगों का व्‍यवहार फ्लाइट में अच्‍छा नहीं था। यह एयरलाइंस के नियमों के विरुद्ध है। यह घटना 9 सितंबर की है। कंपनी के अनुसार 9 मीडियाकर्मियों पर 15 अक्‍टूबर से 30 अक्‍टूबर के बीच यात्रा प्रतिबंध लगाया गया है।
डायरेक्‍टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने इंडिगो से 9 सितंबर की घटना का संज्ञान लेते हुए इस सिलसिले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। डीजीसीए ने विमानन कंपनी को कहा था कि चंडीगढ़ से मुंबई जा रही फ्लाइट में हंगामा करने वाले लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। कंगना इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-264 में पहली रो में बैठी थीं। विमान में सवार मीडियाकर्मी इस दौरान उनकी बाइट लेने के लिए मानो टूट पड़े थे। डीजीसीए ने इस घटना के बाद गाइडलाइंस में थोड़ा बदलाव किया था। अब फ्लाइट में बिना पूर्व इजाजत के कोई फोटो नहीं खींच सकता। विमान में सफर के दौरान किसी उपकरण के इस्तेमाल की इजाजत नहीं है, जो रिकॉर्डिंग करता हो। डीजीसीए ने कहा कि यात्री ऐसा कोई डिवाइस इस्तेमाल नहीं कर सकते, जिससे भीड़-भाड़ हो, लोगों की सुरक्षा को खतरा हो या फ्लाइट खतरे में पड़ जाए।
 

Related Posts