
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक साक्षात्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर तीखा हमला किया है। मनमोहन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार 70 साल में संस्थानों के लिए सबसे विनाशकारी सरकार साबित हुई है। मोदी के राज में बेरोजगारी की दर 45 साल में सबसे ज्यादा है। 4 करोड़ लोग नौकरी गंवा चुके हैं। आंकड़ों की हेराफेरी करके झूठी सफलता बताई जा रही है। घरेलू बचत पिछले 20 साल में देश में सबसे कम है । पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि 14 सालों में नया निवेश सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। पिछले 5 साल में सरकारी संस्थानों की हालत बहुत खराब हुई है।
मनमोहन सिंह ने अपने साक्षात्कार में प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा मोदी का जन्म स्वतंत्रता के बाद हुआ है। मोदी के पहले भी सामान्य परिवारों के लोग जो आर्थिक दृष्टि से बहुत कमजोर थे। वह भारत के प्रधानमंत्री बने हैं। मनमोहन सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री। मोरारजी देसाई और स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि बहुत गरीब परिस्थितियों से देश में कई प्रधानमंत्री बने। किंतु उन्होंने मोदी जैसी डींगे कभी नहीं हाँकी। अपने साक्षात्कार में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री को विनम्र होना चाहिए। विपक्ष को तिरस्कार के स्थान पर सम्मान देने की भावना होनी चाहिए। मनमोहन सिंह ने कहा कि हमारी राष्ट्र निर्माताओं की नीतियों के कारण ही पिछले वर्षों में आर्थिक विकास हुआ है। सबको प्रगति के समान अवसर मिले थे। मनमोहन सिंह ने कहा कि वह युवाओं को नेतृत्व देने के पक्षधर हैं। केंद्र में एक लोकतांत्रिक सरकार को देखने की उनकी इच्छा है।