YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

यू-ट्यूब पर छाया पवन सिंह का गाना, 340 मिलियन से ज्यादा व्यूज -फैन्स द्वारा जमकर पसंद किया जा रहा है 'छलकता हमरो जवनिया' गाना  

यू-ट्यूब पर छाया पवन सिंह का गाना, 340 मिलियन से ज्यादा व्यूज -फैन्स द्वारा जमकर पसंद किया जा रहा है 'छलकता हमरो जवनिया' गाना  

मुंबई । भोजपुरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और गायक पवन सिंह और काजल राघवानी का एक गाना दर्शकों के बीच इन दिनों काफी देखा जा रहा है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह गाना भोजपुरी फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। गाने के वीडियो में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह काफी गुड लुकिंग दिखाई दे रहे हैं। इस गाने के बोल लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। 
  पवन सिंह और काजल राघवानी का 'छलकता हमरो जवनिया' गाना उनके फैन्स द्वारा जमकर पसंद किया जा रहा है। इस गाने की पॉपुलैरिटी रिकॉर्ड तोड़ बढ़ी है। वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड द्वारा अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया ये गाना अब तक 340 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही भोजपुरी फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। छलकता हमरो जवनिया गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है। आजाद सिंह ने इसे लिखा है और मधुकर आनंद ने इसका म्यूजिक दिया है। पवन सिंह का कोई भी गाना हो रिलीज के साथ ही छा जाता है। दुनिया के कई देशों में पवन सिंह के फैंस हैं। यही कारण है कि उनके गाने देखते ही देखते हिट हो जाते हैं।
 

Related Posts