YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

 अभिनेता अजय देवगन की बेटी न्यासा का सामने आया बोल्ड अंदाज, दोस्तों संग किया बिदांस डांस

 अभिनेता अजय देवगन की बेटी न्यासा का सामने आया बोल्ड अंदाज, दोस्तों संग किया बिदांस डांस

मुंबई । बॉलीवुड सितारों के बेटे-बेटियों के अंदाज को  लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। अब सिंघम यानी अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन की चर्चा गर्म है। वैसे तो लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। लेकिन, वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। मीडिया से दूरी बनाए रखने के बावजूद न्यासा काफी सुर्खियों में रहती हैं। खास कर अपनी फोटो और वीडियो के चलते उनकी चर्चा होती रहती है। उनका बोल्ड अंदाज भी नेटिजेंस के बीच सुर्खियों में छाया रहता है। इस बीच न्यासा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी फ्रेंड्स के साथ दिखाई दे रही हैं। वीडियो में न्यासा देवगन अपनी फ्रेंड्स के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में न्यासा व्हाइट क्रॉप टॉप और जींस में बेहद बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब न्यासा का यह अवतार देखने को मिला हो।  वीडियो में न्यासा अपना नया हेयरस्टाइल भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। जिसमें वह इंग्लिश गाने पर बीट पकड़ने की कोशिश कर रही हैं। न्यासा का यह वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। 
बता दें कि, न्यासा सिंगापुर से अपनी पढ़ाई कर रही हैं। कोरोना के बीच इन दिनों न्यासा सिंगापुर में ही हैं। जहां उनकी मां काजोल उनके साथ हैं। वहीं दोनों का बेटा युग इन दिनों अजय देवगन के साथ मुंबई में है। वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल आखिरी बार 'तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर' में नजर आई थीं।  जिसमें उनके साथ अजय देवगन और सैफ अली खान भी दिखाई दिए थे। फिल्म में सैफ अली खान नेगेटिव रोल में नजर आए थे। फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी। वहीं अभी काजोल ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है। 
 

Related Posts