YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

कोरोना विश्व: अमेरिका में फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले

कोरोना विश्व: अमेरिका में फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले

नई दिल्ली । वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण दुनिया के कुछ देशों में तेजी से बढ़ता जा रहा है। अमेरिका में गुरुवार को 25 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बाद यह आंकड़ा पहली बार एक ही दिन में 25 हजार से अधिक पहुंच गया है। अमेरिका के अलावा भारत, रूस, पोलैंड, ईरान, यूक्रेन और रोमानिया में तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इन देशों में गुरुवार को कोरोना के लाखों में मामले सामने आए हैं। विश्व में कोरोना के 5.68 करोड़ से अधिक मामले हो चुके हैं। रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 3.95 करोड़ से अधिक पहुंच गई है। वहीं, मृतकों की संख्या 13.60 लाख से अधिक हो गई है।
वल्र्डोमीटर्स डॉट इंफो से रात 10:30 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, विश्व में अब तक कुल 5 करोड़ 68 लाख 69 हजार 753 मामले हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में दुनिया में 3 लाख 14 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं, मृतकों की संख्या 13 लाख 60 हजार 108 तक पहुंच गई हैं। दूसरी ओर, रिकवरी के मामलों में भी वृद्धि हुई है। अब तक 3 करोड़ 95 लाख 57 हजार 377 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अमेरिका में अब तक 1 करोड़ 18 लाख 99 हजार 10 मामले हो गए हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 25 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। अमेरिका में मृतक संख्या सर्वाधिक 2 लाख 56 हजार 639 हो गई है। भारत में अब तक 89.74 लाख से अधिक मामले अब तक सामने आए हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में 35 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। साथ ही भारत में मौत का आंकड़ा 1.32 लाख से अधिक हो गया है।
इटली में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 36 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। 653 नई मृतक संख्या एक ही दिन में सामने आई है। इटली में अब तक कुल 47 हजार 870 मृतक हो गए हैं। रूस में 23 हजार 610 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां 20 लाख 6 हजार 608 मामले हो गए हैं। रूस में 463 नए मृतकों के साथ आंकड़ा 34 हजार 850 पहुंच गया है। पोलैंड में 23 हजार 975 नए मामले आए हैं। देश में 7 लाख 96 हजार 798 कुल मामले हो चुके हैं। पोलैंड में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 637 मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में मृतक संख्या 12 हजार 88 पहुंच गई है। ईरान में पिछले 24 घंटे में 13 हजार 223 से नए मामलों के साथ कुल 8 लाख 15 हजार 117 केस हो गए हैं। ईरान में मृतकों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में यहां 476 मौतों के साथ ही आंकड़ा 43 हजार 417 पहुंच गया है। यूक्रेन में 13 हजार 357 नए मामले सामने आए हैं। यहां कुल केस 5.83 लाख से अधिक हो गए हैं। रोमानिया में 10 हजार से अधिक नए मामले आने के साथ ही यहां 3 लाख 93 हजार 851 कुल मामले हो गए हैं।
 

Related Posts