YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आर्टिकल

इन गेम्स से बच्चों को रखें व्यस्त  

इन गेम्स से बच्चों को रखें व्यस्त  

कोरोना महामारी के कारण आजकल बच्चे घर पर ही हैं। ऐसे में पढ़ाई के साथ ही मनोरंजन के लिए उन्हें खेलों में व्यस्त रखना भी जरुरी है। ऐसे में आप उनके लिए गेम्स और एक्टिविटीज प्लान कर इस दिन को और भी खास बना सकते हैं। इससे बच्चों को आनंद मिलने के साथ कुछ नया सिखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं इस दिन का मजा लेने के लिए क्या करना सही रहेगा। 
रंगोली बनवाएं 
बच्चों को रंग वैसे भी बहुत अच्छे लगते हैं। ऐसे में उनसे सुंदर-सी रंगोली बनवाएं। आप उन्हें खुद अच्छा-सा डिजाइज बनाकर दें। फिर उन्हें उसमें रंग भरने को कहे। बच्चों में रंगोली कम्पटीशन करवाकर उन्हें अच्छे से गिफ्ट दें। इससे उनका हौंसला बढ़ेगा। 
ग्रीटिंग कार्ड व कोलाज बनवाना भी रहेगा सही 
इंटरनेट की मदद से ग्रीटिंग कार्ड बनाने की वीडियो डाउनलोड करें। फिर बच्चों को उसे बनाने को कहें। इसके अलावा फैमिली फोटो इकट्ठी कर कोलाज बनवाना भी अच्छा आइडिया रहेगा। 
खाना बनवाना भी अच्छा रहेगा
आप बच्चों से सिंपल-सी रेसिपीज बनवा सकती है। आप उनसे नारियल के लड्डू, मीठा पान, सैंडविच, भेल पुरी आदि चीजें बना सकती है। इसे बनाने में ना ही गैस की जरूरत होगी। और न ही ज्यादा समय लगेगा। 
इसके साथ ही कैरम, लूडा और शतरंज में भी आप बच्चों को व्यस्त रख सकते हैं। 
 

Related Posts