YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

 अबूझ पहेली बना गायब हुआ रहस्यमय खंबा अब आसमान में दिखा

 अबूझ पहेली बना गायब हुआ रहस्यमय खंबा अब आसमान में दिखा

वाशिंगटन । अमेरिका सहित विश्व के अलग-अलग स्थानों में दिख रहा धातु का एक खंबे का रहस्य अब भी एक अबूझ पहेली बना हुआ है जो सुलझने का नाम ही नहीं ले रही। एक के बाद एक शहरों में दिखाई दे रहा खंबा अब आसमान तक में दिखाई देने लगा है। अमेरिका के इडाहो में रहने वाले जेफ जेकब गाड़ी से घर जा रहे थे जब उन्होंने इस खंबे को हवा में देखा। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं तो लोगों ने कहा कि साल 2020 में तो अब एलियंस की मौजूदगी से भी हैरानी नहीं होगी। जेकब के कैमरे में कैद तस्वीर में काले रंग का एक सॉलिड ढांचा हवा में दिख रहा है। जब वह समझ नहीं सके कि यह क्या था, तो उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दीं। इस पर लोगों ने कॉमेंट में लिखा कि शायद यूटा का खंबा किसी नई जगह पर जा रहा है। जेफ का कहना है, 'अचानक से यह ढांचा दिखने लगा। यह आसमान में कुछ ही पल के लिए रहा और फिर गायब हो गया।'
जेकब ने कहा, 'कुछ लोगों का कहना है कि यह यूटा का खंबा हो सकता है और यह उसी आकार का है। यूटा इडाहो से इतना दूर नहीं है और दोनों राज्य जुड़े हुए हैं।' दूसरों ने कहा, 'ऐसा लग रहा है कि इसी नीचे किसी ने पकड़ रखा है।' जेकब का कहना है कि वह धार्मिक नहीं हैं इसलिए वह ज्यादा अटकलें नहीं लगाना चाहते। उन्होंने यह दावा किया कि यह कोई वेदर बलून नहीं था। कई लोगों ने कहा कि यूटा से खंबा गायब हो गया और इसका आकार उसके जैसा ही है। हालांकि, कुछ लोगों ने यह भी कहा है कि यह तस्वीर किसी रिफ्लेक्शन की भी हो सकती है। न्यू मेक्सिको के एक आर्ट कलेक्टिव ने दावा किया है कि यूटा और कैलिफोर्निया में दिखे खंबे उसने लगाए थे। उनके इंस्टाग्राम पेज पर तीन तस्वीरें शेयर की गई हैं जिनमें से दो उनके बनाए खंबे की हैं और एक कैलिफोर्निया में मिले खंबे की। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या उन्होंने ये खंबे लगाए हैं, तो उसने जवाब दिया 'हां'। हालांकि, उन्होंने ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया है। उनकी वेबसाइट के मुताबिक ये खंबे 45 हजार डॉलर में बेचे जा रहे हैं। 
 

Related Posts