
नई दिल्ली । भारतीय मूल के स्वास्थ्य विशेषज्ञ अनिल सोनी को के खाते में बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन फाउंडेशन का सीईओ नियुक्त किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया में स्वास्थ्य के मोर्चे पर लड़ाई के लिए नया संगठन बनाया है, अनिल सोनी इसके पहले सीईओ बने हैं। अनिल सोनी 1 जनवरी से अपने काम को संभालेंगे। इस दौरान उनका मुख्य फोकस दुनिया में स्वास्थ्य क्षेत्र में नई तकनीक का इस्तेमाल और उनका आम लोगों को फायदा पहुंचाने पर रहेगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना संकट के बीच मई 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन फाउंडेशन की शुरुआत की थी। अभी तक अनिल सोनी ग्लोबल हेल्थकेयर कंपनी वियाट्रिस के साथ थे, जहां वो ग्लोबल इंफेक्शन डिजीज के हेड के तौर पर कार्यरत थे। डब्ल्यूएचओ डायरेक्टर जनरल डॉ. टेड्रोस ने अनिल सोनी की तारीफ की है और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निपटने के लिए नए तरह के प्रयोग करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया मुश्किल वक्त से गुजर रही है, ऐसे में उनकी नई सोच हमें ऐसे वक्त में लड़ने का अवसर देगी।
आपको बता दें कि अनिल सोनी इससे पहले क्लिंटन हेल्थ एक्सेस में भी काम कर चुके हैं, जहां वो 2005 से 2010 तक रहे। उनके अलावा बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के हेल्थ डिपार्टमेंट में उन्होंने कार्यभार संभाला। अनिल सोनी ने एचआईवी के इलाज में भी अहम भूमिका निभाई है। कोरोना संकट काल में दुनिया के सामने काफी चुनौतियां आई इस दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन की भी आलोचना की गई। लेकिन अब नए संगठन और जोश के जरिए डब्ल्यूएचओ फंड इकट्ठा करने में जुटा है।