YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

शादी के बाद सेक्स नहीं करना चाहते हैं जापानी लोग, सिंगल रहने का बढ़ रहा चलन 

शादी के बाद सेक्स नहीं करना चाहते हैं जापानी लोग, सिंगल रहने का बढ़ रहा चलन 

टोक्यो । जापान दुनिया के चुनिंदा उन देशों में है, जहां बड़ी संख्या में लोग आजीवन सिंगल ही रहते हैं। दूसरी ओर, जापान में शादी करने के बाद भी लोग सेक्स से दूरी बना रहे हैं। इसकारण जापान में बच्चों की जन्म दर में भी गिरावट आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, जापान में उन लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो सिंगल रहना चाहते हैं। इसकारण जापान की आबादी में बूढ़े होते लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यह स्थिति चिंताजनक हैं, इस देश में अहम संकट के तौर पर देखा जा रहा है। इससे देश की इकोनॉमी पर भी बुरा असर पड़ रहा है।एक महिला ने बताया कि वे अपनी एक दोस्त को लेकर चिंतित हैं। क्योंकि उनकी दोस्त बच्चा चाहती हैं, लेकिन उनका पति कभी सेक्स करना नहीं चाहता। महिला खुद भी पति और बच्चे चाहती हैं, लेकिन पार्टनर की तलाश पूरी नहीं हो रही है। 
रिपोर्ट बताती हैं कि कि संभवत:जापान के 25 फीसदी युवा सिंगल ही रहने वाले है, और पूरी जिंदगी शादी नहीं करने वाले है। रिपोर्ट के मुताबिक, जापान में पिछले तीन दशक में सिंगल लोगों की आबादी काफी अधिक बढ़ गई है। जापान में भी ऐसी परंपरा रही है कि महिलाएं घर का काम संभालें और पुरुष पैसा कमाए। लेकिन देश की इकोनॉमी अच्छी नहीं होने की वजह से महिलाओं कोकमाने वाले अच्छे पार्टनर नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं, देश में काफी लोग इसलिए भी सिंगल रहते हैं क्योंकि अधिक काम की वजह से उनके पास खाली वक्त ही नहीं रहता। 2015 में यह भी पता चला था कि 1992 के मुकाबले, देश में 18 से 39 साल के युवाओं में, सिंगल महिलाओं की संख्या 22 लाख अधिक हो गई है और सिंगल पुरुषों की संख्या 17 लाख बढ़ गई है। बता दें कि फिलहाल जापान की कुल आबादी करीब साढ़े बारह करोड़ है। पांच साल पहले की एक स्टडी में पता चला था कि जापान की हर चार में से एक महिला और तीन में से एक पुरुष 30 साल से अधिक उम्र के होने के बावजूद सिंगल हैं।एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में वर्जिन लोगों की संख्या भी बढ़ी है। 
 

Related Posts