YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट हॉलीवुड

भारतीय समुदाय के उत्थान के ‎लिए भाग्यशाली महसूस कर रहे रवि पटेल

भारतीय समुदाय के उत्थान के ‎लिए भाग्यशाली महसूस कर रहे रवि पटेल

मुंबई  । भारतीय मूल के अमेरिकी अभिनेता रवि पटेल भारतीय समुदाय के उत्थान के ‎लिए खुदको भाग्यशाली समझ रहे हैं। उनका कहना है कि वह पश्चिम में भारतीय समुदाय के उत्थान के लिए भाग्यशाली महसूस करते हैं। रवि ने कहा ‎कि "मैं सहमत हूं, यह वास्तव में है। मुझे लगता है कि मैं इस अर्थ में काफी भाग्यशाली रहा हूं। जैसे-जैसे मेरा करियर आगे बढ़ा है, वैसे-वैसे भारतीय भी अमेरिका के ताने-बाने में बंध गए हैं। जैसे मैं हॉलीवुड में आगे बढ़ रहा हूं, भारतीयों के लिए बेहतर भूमिकाएं दिखाई दे रही हैं। मैं इसके लिए सिर्फ आभारी हूं।" उन्होंने कहा ‎कि हॉलीवुड में हमारे देश की प्रतिभाओं के लिए बहुत कुछ बदल रहा है। भारतीय अभिनेता पश्चिम में शक्ति के साथ-साथ दृश्यता भी पा रहे हैं।  रवि के लिए स्टीरियोटाइप होने से बचना आसान था। उन्होंने कहा ‎कि "मैं ऐसी भूमिकाएं करता हूं जो मुझे पसंद हैं। यह आसान है। और अगर मुझे ऐसा कुछ दिखाई देता है, जो मुझे लगता है कि अनुचित है, तो मैं बोलता हूं।" एशियाई लोगों का प्रतिनिधित्व के बारे में अभिनेता ने कहा ‎कि "एशियाई इस देश की अधिकांश कंपनियों में शीर्ष पद पर हैं। हम अमेरिका में धमाल मचा रहे हैं। हम देश में दृश्यता और शक्ति दोनों प्राप्त कर रहे हैं। हालिया चुनाव एक महान उदाहरण था। और यह सिर्फ शुरुआत है। बता दें ‎कि पटेल को उनकी ऑटोबायोग्राफिकल कॉमिक डॉक्यूमेंट्री 'मीट द पटेल्स' के लिए जाना जाता है और जल्द ही उन्हें गल गडोट स्टार अभिनीत 'वंडर वुमन 1984' में देखा जाएगा। इसके अलावा अभिनेता ने 'स्क्रब्स', 'मास्टर ऑफ नन' और 'ग्रैंडफादर्ड' जैसी सीरीज में भी अभिनय किया है।
 

Related Posts