
लंदन । नाइजीरिया में सैकड़ों स्कूली बच्चे अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त होकर अपने घर पहुंचे, तब उनकी आंखों में आंसू आ गए और वहां अपनी मिट्टी को चूमने लगे। आतंकवादी समूह बोको हराम पर इन स्कूली बच्चों के अपहरण का आरोप लगा था। बच्चे गिरफ्त से छूटकर घर पहुंचे,तब उनके माता-पिता उनसे गले मिलकर सिसकने लगे। इन स्कूली बच्चों का सप्ताह पहले उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया में अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी इन बच्चों को आतंकियों से मुक्त कराने और असुरक्षा से निपटने के दबाव में आ गए थे।
344 डरे हुए बच्चों के बीच माता-पिता अपनी संतान को खोजने के लिए सुबह कात्सिना राज्य में बस से पहुंचे। जो लोग सफल हुए उन्होंने अपने बच्चों को गले से लगा दिया। जबकि कई माता-पिता देर शाम तक अपने बच्चों का वहीं इंतजार करते रहे। एक शख्स ने अपने बच्चे से मिलने के बाद कहा, "मुझे ऐसा लगता है, जैसे भगवान ने मुझे स्वर्ग दिया है क्योंकि मैं बहुत खुश हूं।
लड़के ने बताया कि अपहरण करने वाले ने खुद को इस्लामिक आतंकवादी समूह बोको हराम का सदस्य बताया था। हालांकि उन्हें संदेह था कि वे सशस्त्र डाकू थे। वे हमें हर सुबह, हर रात पीटते थे। हमें बहुत नुकसान पहुंचाया। उन्होंने केवल दिन में एक बार भोजन दिया और दिन में दो बार पानी पिलाया।
घटना के आस-पास के कई विवरण अस्पष्ट हैं, जिनमें कौन जिम्मेदार था, उन्होंने लड़कों का अपहरण क्यों किया, क्या फिरौती का भुगतान किया गया था और रिहाई को कैसे सुरक्षित किया गया था इन बातों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।