
अभिनेता रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए सफलता का मंत्रा साझा किया है। उन्होंने बास्केट बॉल कोर्ट से इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि "खेलोगे कूदोगे बनोगे नवाब।" बता दें कि रणवीर जल्द ही अपनी आगामी फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनकी पत्नी दीपिका पादूकोण भी नजर आएंगी। यह फिल्म प्रसिद्ध क्रिकेटर और 1983 में भारत को पहली बार क्रिकेट विश्व कप जिताने वाले कपिल देव के जीवन पर आधारित है। इसके अलावा रणवीर एक बार फिर संग्राम भालेराव की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस बार वह अक्षय कुमार के साथ 'सूर्यवंशी' में यह भूमिका निभाएंगे।