YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

 ट्रंप ने 740 अरब डॉलर के डिफेंस पॉलिसी बिल को वीटो किया, कहा यह रूस और चीन का मददगार

 ट्रंप ने 740 अरब डॉलर के डिफेंस पॉलिसी बिल को वीटो किया, कहा यह रूस और चीन का मददगार

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एनुअल डिफेंस पॉलिसी बिल पर वीटो लगा दिया है। ट्रंप ने कहा है कि यह बिल रूस और चीन की मदद करने वाला है। करीब एक हफ्ते पहले ही अमेरिकी संसद ने 740 अरब डॉलर वाले इस डिफेंस पॉलिसी बिल को पारित किया था। अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में यह शायद पहला मौका है जब उन्होंने किसी बिल पर ओवरराइड वोट किया है। यह बिल अमेरिकी सैनिकों के वेतन में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की पुष्टि करता है। 
इसके साथ ही सैन्य कार्यक्रमों और निर्माण में 740 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का अधिकार देता है। अमेरिकी संसद में पारित होने के बाद यह बिल नेशनल डिफेंस अथॉराइजेशन ऐक्ट (एनडीएए) बन गया था। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव और सीनेट (संसद के दोनों सदनों) में इस बिल का सांसदों ने समर्थन किया था। अब इस पर राष्ट्रपति की मंजूरी मिलनी थी, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले ही कह दिया था कि बिल में सोशल मीडिया कंपनियों के लिए कानूनी सुरक्षा के प्रावधान नहीं है। 
ऐसे में वह इस बिल को वीटो करने के अपने विशेष अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। खास बात यह है कि इस बिल में भारत और चीन के बीच लाइन ऑफ ऐक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर जारी तनाव का भी जिक्र किया गया है। दरअसल भारतीय अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने इससे जुड़ा रिजॉल्यूशन पेश किया था। इसमें कहा गया था कि चीन भारत की सीमा में घुसने या इससे छेड़छाड़ की कोशिश न करें। संसद ने बिल पास करते हुए राजा कृष्णमूर्ति के रिजोल्यूशन को भी शामिल कर लिया।
 

Related Posts