YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

 2021 में आपदाएं बढ़ाएंगी मुश्किल, दुनिया पर राज करेगा ड्रैगन  - बाबा वेंगा ने हैरानी में डालने वाली भविष्यवाणियां 

 2021 में आपदाएं बढ़ाएंगी मुश्किल, दुनिया पर राज करेगा ड्रैगन  - बाबा वेंगा ने हैरानी में डालने वाली भविष्यवाणियां 

लंदन । सन 2021 को लेकर बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने हैरानी में डालने वाली भविष्यवाणियां की हैं। बाबा वेंगा को बाल्कन का नास्त्रेदमस कहा जाता है। बाबा वेंगा ने अपनी मृत्यु से पहले कई ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं की भविष्यवाणी की हैं, जो आगे चलकर बिल्कुल सच साबित हुई हैं। 1911 में जन्मी वेंगा की 12 साल की उम्र में आंखों की रोशनी चली गई थी। 
बाबा वेंगा की मौत सन 1966 में हुई, लेकिन अपनी मौत से पहले उन्होंने सोवियत यूनियन के विघटन, 9/11 अटैक (2001), प्रिंसेस डायना की मौत (1997), चेर्नोबिल की आपदा और जापान सुनामी (2004) जैसी ऐतिहासिक भविष्यवाणियां की थीं। बाबा वेंगा की लगभग 85 फीसदी भविष्यवाणियां सच हो चुकी हैं। इनकी भविष्यवाणी में 5079 तक का उल्लेख मिलता है। बाबा वेंगा के अनुसार 5079 में दुनिया का अंत हो जाएगा। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, 2021 में रूस के आसपास के हिस्से पर उल्का-पिंड गिरेंगे। न सिर्फ प्राकृतिक आपदा के कारण दुनिया खत्म होने का खतरा रहेगा, बल्कि यूरोप में रासायनिक हमले की भी चेतावनी दी गई है। 
बाब वेन्गा का यह भी दावा है कि इस दौरान यूरोपीय महाद्वीप का अस्तित्व अपने अंत के करीब पहुंच सकता है। बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के मुताबिक, 2021 में यूरोप बुरे आर्थिक हालात से गुजरेगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की हत्या की साजिश रची जाएगी। देश की सीमा की के भीतर उनकी जान का जोखिम बढ़ेगा।
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी भयंकर बीमारी की चपेट में आएंगे। यह बीमारी ट्रंप को बहरा कर देगी और वह ब्रेन ट्रॉमा के भी शिकार हो सकते हैं। पूरी दुनिया प्रलयकारी आपदाओं का संकट झेलेगी। लोगों की चेतना में बदलाव आएगा। ये एक मुश्किल समय होगा। लोग आस्था के आधार पर विभाजित हो जाएंगे। 
इसके अलावा ब्रह्माण्ड में जीवन की खोज की जाएगी और अचानक स्पष्ट हो जाएगा कि पृथ्वी पर जीवन कैसे मिला। अगले 200 वर्षों में लोग अपने आध्यात्मिक भाई-बहनों के साथ दूसरी दुनिया से संपर्क करेंगे। सूर्य के प्रकाश के इस्तेमाल से ट्रेनें उड़ाई जाएंगी। पेट्रोल का प्रोडक्शन बंद हो जाएगा। हालांकि सोलर एनेर्जी को लेकर लोगों के बीच चर्चा अभी से बढ़ रही है। इसलिए उनकी यह भविष्यवाणी भविष्य के लिए उपयुक्त नहीं लगती है। एक विशालकाय ड्रैगन का मानवता पर कब्जा हो जाएगा। तीन दिग्गज एकजुट होंगे। कुछ लोगों के पास रेड करेंसी होगी। वांगा ने इसमें 100 और 5 के आगे बहुत सारे जीरो होने की भविष्यवाणी की थी। 
विश्लेषकों के मुताबिक, वह विशालकाय ड्रैगन चीन है, जो एक सुपरपावर बन गया है। तीन दिग्गजों से मतलब रूस, भारत और चीन है। 100 युआन और 5000 रूबल नोट लाल रंग के होते हैं। 21वीं सदी की शुरुआत में मानवता को कैंसर से छुटकारा मिलेगा। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, वो दिन आएगा जब कैंसर जैसी भयंकर बीमारी लोहे की चेन से बंध जाएगी।
 

Related Posts